रायपुर,
2 मई 2020/ जिला कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन से मुलाकात
कर आज महाराष्ट्र बैंक जोनल ऑफिस और एसोसिएशन ऑफ यूको बैंक ऑफिसर्स ने राहत पैकेट और मेडिकल सामग्री ‘डोनेशन ऑन व्हील्स’ को कोरोना महामारी संकट
में अपनी भागीदारी निभाते हुए राहत सामग्रियां के रुप में अन्न दान और मेडिकाल
सामग्री भेंट की। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आरिफ शेख, रायपुर जिला पंचायत सीईओ
डॉ. गौरव कुमार सिंह और एसडीएम श्री संदीप
अग्रवाल भी उपस्थित रहे। यूको बैंक एसोसिएशन के अध्यक्ष आर.के. देवांगन और महासचिव
राजेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह और रितेश
शर्मा ने राशन के 50 राहत पैकेट दिए। वहीं
महाराष्ट्र बैंक के जोनल मैनेजर दिलीप कुमार राउलो और डिप्टी जनरल मैनेजर प्रशांत
राजू ने 2 लाख रुपये की मेडिकल
सामग्री भेंट की है। बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी सहभागिता का आधार
पर यह राहत सामग्री उपलब्ध कराई है।
Saturday, 2 May 2020
Friday, 1 May 2020
पारले-जी ग्रुप ने "डोनेशन ऑन व्हील्स" पर प्रदान किए 50 हजार बिस्किट पैकेट्स
रायपुर। जिला कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन के निर्देशन पर संचालित "डोनेशन ऑन व्हील्स" पर आज पारले-जी ग्रुप ने 50 हजार बिस्किट के पैकेट प्रदान किए। जिला पंचायत सीईओ डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि पुराना धमतरी रोड कोल्हर में संचालित शिव स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड पारले-जी बिस्किट के डायरेक्टर शिव कुमार जीवानी और देवेश जीवानी द्वारा इससे पहले भी "डोनेशन ऑन व्हील्स" पर 1लाख बिस्किट के पैकेट प्रदान किए थे। आज फिर इनके द्वारा बिस्किट के पैकेट दान किए गए हैं।
Subscribe to:
Comments (Atom)
डोनेशन ऑन व्हील्स पर महाराष्ट्र बैंक ने भेंट की मेडिकल सामग्री एसोसिएशन ऑफ यूको बैंक ने किया अन्नदान
रायपुर, 2 मई 2020/ जिला कलेक्टर डॉ . एस भारतीदासन से मुलाकात कर आज महाराष्ट्र बैंक जोनल ऑफिस और एसोसिएशन ऑफ यूको बैंक ऑफिसर्स...
-
संकट की घड़ी में भोजन से वंचितों की मदद के लिए नागरिक खुले मन से कर रहे हैं दान रायपुर, 15 अप्रैल 2020/ राज्य में कोई इंसान भूखा न ...