Wednesday, 15 April 2020

जरूरतमंदों को राशन और भोजन देने जिला प्रशासन के साथ सौ संस्थाएं कर रही है युध्द स्तर पर काम



संकट की घड़ी में भोजन से वंचितों की मदद के लिए नागरिक खुले मन से कर रहे हैं दान

रायपुर, 15 अप्रैल 2020/ राज्य में कोई इंसान भूखा न रहे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की इस मंशा के अनुरुप रायपुर जिले में गरीब मजदूरों और जरूरतमंदों के लिए राशन और पके हुए भोजन के पैकेट के आवंटन का कार्य कुछ दिनों से लगातार य़ुध्द स्तर पर चल रहा है। कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन की अपील पर समाज के हर वर्ग के लोग खुले मन से राशन और नगद राशि खुले मन से दान कर रहे है। वहीं शहर की कई एनजीओ, समाजसेवी संस्थाएं जिला प्रशासन के साथ कई शासकीय व अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी कंधा से कंधा मिला कर लगातार कार्य कर रहे  है।   

जिला प्रशासन के आपातकालीन खानपान की व्यवस्था देख रहे नोडल अधिकारी व जिला पंचायत के सीईओ डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि बूढ़ापारा स्टेडियम में बने राशन गोदाम में शहर के व्यवसायियों, उद्योगपतियों, कई शासकीय गैर शासकीय संस्थाओं, नागरिकों और सभी समाजों की ओर से दान स्वरुप मुक्त हस्त से दान में राशन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कई बड़े व्यवसायी, उद्योगपति, कई शासकीय व अन्य संस्थाएं कई बोरियों में चावल,दाल,आटा, नमक, हल्दी व अन्य सामग्रियां जिला प्रशासन को दान स्वरुप दे रहे हैं। इसमें कई समाजसेवी संस्थाएं,एनजीओ और संगठन न सिर्फ राशन दान के रुप में दे रहे हैं वरन वे रायपुर के जरूरतमंदों तक जिला प्रशासन की ओर से भोजन वितरण का कार्य भी कर रहे हैं। डॉ. सिंह ने बताया कि राशन भंडार केन्द्र आने वाली राशन की सामग्रियों को राहत पैकेट बना कर स्थानीय निकायों यथा रायपुर नगर पालिका निगम, नगर पालिक निगम बिरगांव, विभिन्न नगर पालिका परिषद, जिले की आरंग, अभनपुर, धरसींवा, तिल्दा जनपद पंचायत के माध्यम से आवश्कतानुसार जरूरतमंदों तक वितरित किए जा रहे है।  






































हर मोहल्ले से मिल रहा है डोनेशन ऑन व्हील्स को अन्न और अर्थ दान

            जिला प्रशासन व्दारा संचालित घर घर से अन्न व अर्थ दान के लिए के लिए चलाए जा रहे वाहन डोनेशन ऑन व्हील्स के माध्यम से रायपुर शहर के नागरिक बड़े उदारमन से दान दे रहे हैं। इसमें 842 राहत पैकेट और अर्थ दान राशि के रुप 2.05 लाख रुपए मिले। इस राशि से राशन के राहत पैकेट तैयार कर वितरित किए जाएगें। कल फार्चून रिसोर्सज प्राइवेट लिमिटेड व्दारा 500 राहत पैकेट, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय व्दारा 250 राहत पैकेट, सूर्यकांत तिवारी व्दारा 43 राहत पैकेट, कालीबाड़ी आंगनबाड़ी सेक्टर ने 19 राहत पैकेट,जस्टिस आर.सी. श्रीवास्तव व्दारा 10 राहत पैकेट, सरस्वती स्वयं सहायता समूह व्दारा व मनोज गोयल ने 5 - 5 राहत पैकेट दान में दिए हैं।

डोनेशन ऑन व्हील्स के माध्यम अर्थदान स्वरुप डॉ. सुजीत व साथियों ने 11 हजार रुपए,सृष्टि प्लॉजा वेलफेयर सोसायटी ने 35 हजार 100 रुपए, संगी मितान संस्था व्दार 35 हजार, परिक्षेत्र अधिकारी धरसींवा 10 हजार 150 रुपए, इंदिरा गांधी कृषि विश्विद्यालय परिवार की ओर से  श्रीमती कुसुम पैकरा व्दारा 21 हजार रुपए, डॉ. एन.के. सिंह ने 5 हजार 450 रुपए, एन. बी. राठौर,आर्यन आशीष मिश्रा ने 5 हजार रुपए, डॉ. जी.डी. रामटेके,डॉ. ए. मरावी,निशिकांत वर्मा, नंदलाल चौधरी, आनंद ठाकुर और एन.डी. लालवानी ने 3500 रुपए, सहज मिश्रा, अशोक कुमार भगत, संतोषदेवी पाल, अमलेश्वरी रायगढ़ ग्रुप डॉ.एस.पी.एस मथारु ने 21 सौ रुपए ने राहत पैकैट के लिए दान दिया। वहीं मितवा सेवा समिति के गोविंदा सांडकर ने 500 किलो चावल, 100 किलो दाल, 100 किलो आटा व नमक तथा 10 किलोग्राम मसाला दिया गया है। शिवा होम्स जोन क्रमांक 5 ने 200 किलोग्राम दाल दान स्वरुप जिला प्रशासन को दिया है।  जिला प्रशासन व्दारा संचालित डोनेशन ऑन व्हील्स के माध्यम से मोबाईल नंबर 98271-78921, 98261-23957, 94255-14831,94252- 27484, 99261-30573, 99079 पर फोन कर सूचना दी जा सकती है।

No comments:

Post a Comment

डोनेशन ऑन व्हील्स पर महाराष्ट्र बैंक ने भेंट की मेडिकल सामग्री एसोसिएशन ऑफ यूको बैंक ने किया अन्नदान

रायपुर, 2 मई 2020/ जिला कलेक्टर डॉ . एस भारतीदासन से मुलाकात कर आज महाराष्ट्र बैंक जोनल   ऑफिस और एसोसिएशन   ऑफ यूको बैंक   ऑफिसर्स...