जरूरतमंद
को आज तक 37000 राशन के राहत पैकेट उपलब्ध कराए
गए
रायपुर, 29 अप्रैल 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के लिए 'डोनेशन ऑन व्हील अभियान' के अन्तर्गत राशन के 1000 राशन के राहत पैकेट भेंट किए। आज सुबह अपने
निवास पर उन्होंनें कोरोना महामारी के संकट के समय जरूरतमंदों के लिए जिला प्रशासन
रायपुर व्दारा चलाए जा रहे डोनेशन ऑन व्हील्स के वाहन को प्रतीक स्वरूप कुछ पैकेट
भेंट किए। कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल व्दारा
उपलब्ध कराए गए राशन के ये पैकेट लोक कलाकारों को वितरित किए जाएंगे। राहत पैकेट में 5 किलो चावल, एक किलो दाल, 2 किलो
आटा, आधा किलो नमक, हल्दी, एक साबुन और बिस्कुट शामिल है। डोनेशन ऑन व्हील
अभियान के अन्तर्गत रायपुर शहरवासियों से इकट्ठे किए गए राशन के 37000 पैकेट जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराए गए हैं। इसी तरह लगभग ढाई लाख लोगों
को भोजन कराया जा रहा है । रायपुर शहर में इसके लिए 10 किचन संचालित किए जा रहे हैं। रायपुर की कई समाजसेवी संस्थाएं और एनजीओ भी
इस संकट के समय में जिला प्रशासन के साथ मिल कर सेवा के इस कार्य में अपनी
भागीदारी कर रही है।


No comments:
Post a Comment