Saturday, 18 April 2020

डोनेशन ऑन व्हील्स: नगर निगम जोन कार्यालयों ने 4.87 लाख रुपए दिए



रायपुर, 18 अप्रैल 2020/ कोरोना से शहर को बचाए रखने में दिन-रात जुटी रायपुर नगर निगम की टीम ने रायपुर के जरूरतमंद परिवारों को लॉक डाउन की विषम परिस्थितियों में मदद पहुंचाने अपने वेतन से डोनेशन ऑन व्हील्स को अर्थदान दिया है। आज नगर निगम के तीन जोन कमिश्नर अपने जोन अधिकारियों ने कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन को 4 लाख 87 हजार 293 रुपए भेंट किए। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आरिफ शेखनगर निगम कमिश्नर श्री सौरभ कुमारअपर आयुक्त श्री पुलक भट्टाचार्य भी मौजूद थे। कलेक्टर डॉ. भारतीदासन ने विषम परिस्थितियों में कड़ी मेहनत कर नागरिक सेवाएं उपलब्ध करा रही रायपुर नगर निगम की पूरी टीम को शाबाशी दी एवं बेहतर मानवीय सोच के साथ अन्नदान व अर्थदान के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

 जिला प्रशासन व्दारा संचालित डोनेशन ऑन व्हील्स के जरिए जरूरतमंद लोगों को अन्नदान व अर्थदान के लिए आज जोन क्रमांक - 1 के कमिश्नर श्री दिनेश कोसरियाकार्यपालन अभियंता श्री सुभाष चंद्राकरजोन हेल्थ ऑफिसर श्री उमेश नामदेवसहायक अभियंता श्री गजानंद कंवर सहित सभी अधिकारियोंकर्मचारियों ने 1 लाख 25 हजार 858 रुपए दिए । वहीं जोन क्रमांक-के कमिश्नर श्री विनोद देवांगन के साथ कार्यपालन अभियंता श्री हरेंद्र साहूसहायक अभियंता श्री लाल महेंद्र सिंहउप अभियंता श्री प्रभाकर शुक्ला ने 1 लाख 79 हजार 363 रुपए भेंट किया। जोन क्रमांक – 6  के कमिश्नर श्री विनय मिश्रा के साथ कार्यपालन अभियंता श्री सूर्यप्रकाश त्रिपाठीसहायक अभियंता श्री ओम प्रकाश वर्मा सहायक राजस्व अधिकारी श्री एम.आर. धीवरएकाउंटेंट श्री भरतेश नेताम ने 1 लाख 82 हजार 102 रुपए का अर्थदान दिया।


No comments:

Post a Comment

डोनेशन ऑन व्हील्स पर महाराष्ट्र बैंक ने भेंट की मेडिकल सामग्री एसोसिएशन ऑफ यूको बैंक ने किया अन्नदान

रायपुर, 2 मई 2020/ जिला कलेक्टर डॉ . एस भारतीदासन से मुलाकात कर आज महाराष्ट्र बैंक जोनल   ऑफिस और एसोसिएशन   ऑफ यूको बैंक   ऑफिसर्स...