निःशुल्क भोजन व खाद्यान्न पैकेट उपलब्ध कराने का सिलसिला अनवरत जारी
जिला कार्यक्रम अधिकारी
श्री अशोक पाण्डे ने बताया कि इस पुनीत कार्य में विभाग के पर्यवेक्षक श्रीमती
अनुपमा सिंह,श्रीमती सुधा साहू,श्रीमती ऋतु परिहार,सुश्री विजया राय, श्रीमती अनुपमा तिवारी तथा परियोजना अधिकारी
श्री उमाकांत तिवारी,श्री अमित सिन्हा, श्री सोमनाथ राजपूत, श्री ऋषि बंजारे के साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ श्रीमती
पुनीता कसार, श्रीमती सरोज थापा,श्रीमती रेखा वर्मा,श्रीमति प्रभा वर्मा,श्रीमती उमा शर्मा,श्रीमती शकुंतला गायकवाड़,श्रीमती नीता वर्मा, श्रीमती पदमा साहू आदि का प्रयास सराहनीय है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर
डॉ एस. भारतीदासन के निर्देश पर जिला प्रशासन व्दारा डोनेशन आन व्हील्स का अभिनव कार्य शुरू किया गया
है ताकि लॉकडाउन में फंसे हुए जरूरतमंद लोगों, श्रमिकों
के साथ ही निराश्रित और असहाय लोगों को भोजन तथा खाद्यान्न दिया जा सके है।
उन्होंने विभाग के व्दारा आर्थिक तथा अन्य सामग्री की सहयोग की प्रशंसा की है। जिला
पंचायत के मुख्य कार्यपालनअधिकारी ङॉ. गौरव सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन व्दारा
डोनेशन आन व्हील्स के माध्यम से जिले के संवेदनशील एवं समाजसेवी लोगों, स्वयसेवी एवं सामाजिक संगठन, व्यावसायिक संस्थाओं व्दारा चावल, राशन और अन्य दैनिक जरुरतों की सामग्रियां
दान की जा रही है।


No comments:
Post a Comment