रायपुर,
30 अप्रैल 2020/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह व
उनकी पत्नी डॉ. सुनीता सिंह ने अपनी पुत्री अक्षरा सिंह के जन्मदिवस पर
"डोनेशन ऑन व्हील्स" पर 5 क्विंटल चावल भेंट कर अन्नदान किया। डॉ. गौरव
कुमार सिंह इस समय रायपुर जिला प्रशासन के आपातकालीन खान-पान सेवा केंद्र के नोडल
अधिकारी हैं और उनके नेतृत्व में ही "डोनेशन ऑन व्हील्स" कार्यक्रम संचालित
हो रहा है। उन्होंने इसके पूर्व भी अपनी विवाह की वर्षगांठ पर जरूरतमंदों के लिए
दान दिया था। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम से जुड़कर कई रायपुर शहर के कई परिवार, संस्थाएं और
सामाजिक संस्थाएं ज़रूरत मंद लोगों के लिए अर्थदान व
अन्नदान कर रही हैं।

No comments:
Post a Comment