Sunday, 19 April 2020

फूड चैन से जुड़ी सभी टीमें युद्ध स्तर पर काम कर शहर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रहीं खाना


 सुबह से बजती हैं फूड कंट्रोल रूम में ज़रूरत की घंटियां


रायपुर, 19 अप्रैल 2020/ कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन का निर्देश कि लॉकडाउन की परिस्थितियों में कोई इंसान भूखा ना रहे और ऐसा फूड चैन निर्मित हो कि सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए हर दहलीज तक भोजन पहुंचेरायपुर के सभी सामाजिक संगठनों के साथ रायपुर जिला प्रशासन के अधिकारियोंकर्मचारियों ने मिलकर एक ऐसी श्रृंखला स्थापित कर दी कि 25 मार्च से आज तक शहर के ढाई लाख लोगों तक दोनों टाइम का खाना नियमित पहुंचा है। इस सेल के संचालन के लिए जिला प्रशासन ने रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के दफ्तर को चुनाजहां एमडी श्री सौरभ कुमार ने  हाईटेक सुविधाओं के साथ जरूरतमंदो के लिए अपने दफ्तर के सारे दरवाजे खोल दिए। बूढ़ातालाब स्थित इस दफ्तर से ही इस समय रायपुर जिले का आपातकालीन खान-पान सेवा केंद्र 24 घंटे काम कर रहा है। इस कंट्रोल सेल को संभालने की जिम्मेदारी उठा रहे हैं रायपुर जिला पंचायत के सीईओ डॉ. गौरव कुमार सिंह।

 कड़ी से कड़ी जुड़करदौड़ती है फूड कंट्रोल रूम की टीम
इस फ़ूड कंट्रोल रूम में कई कड़ियां हैंजो एक-दूसरे से जुड़कर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। जी हांफूड कंट्रोल रूम के दरवाजे 24 घंटे खुले रहते हैं और बजती फोन की घंटियों को उठाने के लिए देर रात तक ड्यूटी ऑफिसर और ग्रीन आर्मी व खालसा रिलीफ फाउंडेशन के सदस्य हर समय मुस्तैद रहते हैं। प्रशासन ने नागरिकों की जरूरतों की जानकारियां लेने के लिए दो हेल्पलाइन 0771-4320202 और 0771-4055574 जारी किए हैं। जिसमें एक आईटीएमएस के वॉर रूम से संचालित है और दूसरा फूड कंट्रोल सेल से। आईटीएमएस वॉर रूम से संचालित नंबर पर आने वाली सभी कॉल्स की जानकारी ऑनलाइन साइट में अपलोड कर दी जाती हैजिन्हें फूड कंट्रोल रूम में बैठी टीम दर्ज करती है और जरूरतमंदों की जानकारी डिलीवरी पॉइंट पर फॉरवर्ड करती है। डिलीवरी पॉइंट टीम तुरंत स्थानों पर खड़े अपने स्पेशल वाहनों पर नियुक्त सदस्यों को इसकी सूचना देती है। ये वाहन उन स्थानों के आस-पास होते हैंजहां सर्वाधिक जरूरतमंद या सामाजिक संगठन के भोजन तैयार करने के लिए स्थान निर्धारित किया गया है। इन वाहनों में तैनात एनजीओ के सदस्यों को जैसे ही जरूरतमंदों की जानकारी मिलती है वे तयशुदा रूट पर अपनी गाड़ियां जल्द से जल्द जरूरतमंद के घर तक पहुंचने के लिए निर्देश देते हैं। हर पॉइंट से भोजन डिलीवरी का अपडेट कंट्रोल रूम को करने का काम भी यही टीम करती है। इस टीम में 16 सदस्य तैनात हैं। यह टीम ऐसे लोगों की जानकारी भी कंट्रोल रूम को देती है जो किसी मोहल्ले या सड़क किनारे गुजर-बसर कर रहे हैंलेकिन प्रशासन तक अपनी जरूरतें पहुंचने में सक्षम नहीं हैं। दोनों टाइम खाने की संपूर्ण व्यवस्था को पूरा करने के बाद जब सभी टीमें वापस लौटती हैंतो फिर जिला प्रशासन की स्पेशल टास्क के लिए बनी "रैपिड रिस्पांस टीम" 50 लोगों का भोजन लेकर पूरे शहर की परिक्रमा में निकलती है और राह चलते या सड़क पर गुजरते लोगों को रोककर घरों पर रहने की अपील करते हुए भोजन की जरूरतों की जानकारी लेती है। यदि इसके बाद भी जरूरतमंद मिलते हैंतो देर रात तक भोजन उपलब्ध कराने का काम भी यह स्पेशल टीम करती है। युद्ध स्तर पर जुटी यह टीम कोई भूखा नहीं रहे इस उद्देश्य को पूरा करने में पूरे जोश से लगी हुई है।


No comments:

Post a Comment

डोनेशन ऑन व्हील्स पर महाराष्ट्र बैंक ने भेंट की मेडिकल सामग्री एसोसिएशन ऑफ यूको बैंक ने किया अन्नदान

रायपुर, 2 मई 2020/ जिला कलेक्टर डॉ . एस भारतीदासन से मुलाकात कर आज महाराष्ट्र बैंक जोनल   ऑफिस और एसोसिएशन   ऑफ यूको बैंक   ऑफिसर्स...