रायपुर, 20
अप्रैल 2020/ लॉकडाउन रायपुर में जरूरतमंदों के सहयोग के लिए बढ़ते हाथों के साथ
आज रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक -3 के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी अपनी
भागीदारी निभाई। कोरोना महामारी की रोकथाम
के लिए इन अधिकारी व कर्मचारी ने जिला प्रशासन व नगर निगम कमिश्नर के नेतृत्व में
लगातार राहत व बचाव कार्य में लगे हुए हैं। आपदा कि इस समय में इन्होंने अपने वेतन
से आज "डोनेशन ऑन व्हील्स" को 2 लाख 1 हजार 5
सौ 16
रुपये की सहयोग
राशि रायपुर कलेक्टर डॉ. एस.भारतीदासन को भेंट की। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
श्री आरिफ शेख, नगर निगम कमिश्नर श्री सौरभ कुमार, अपर आयुक्त श्री
पुलक भट्टाचार्य भी साथ थे। नगर निगम जोन - 3 के जोन कमिश्नर श्री अरुण साहू, कार्यपालन
अभियंता श्री प्रधान, सहायक अभियंता श्री
के.के. शर्मा सहित अन्य कर्मचारी ने यह सहयोग राशि एकत्र कर भेंट की है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
डोनेशन ऑन व्हील्स पर महाराष्ट्र बैंक ने भेंट की मेडिकल सामग्री एसोसिएशन ऑफ यूको बैंक ने किया अन्नदान
रायपुर, 2 मई 2020/ जिला कलेक्टर डॉ . एस भारतीदासन से मुलाकात कर आज महाराष्ट्र बैंक जोनल ऑफिस और एसोसिएशन ऑफ यूको बैंक ऑफिसर्स...
-
जरूरतमंद को आज तक 37000 राशन के राहत पैकेट उपलब्ध कराए गए रायपुर , 29 अप्रैल 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्...
-
रायपुर, 26 अप्रैल 2020/ जिला प्रशासन के डोनेशन ऑन व्हील्स को आज शहर की दो नवजात बेटियों श्रव्या व नव्या की ओर से जरूरतमंदों की मदद के लि...

No comments:
Post a Comment