Saturday, 2 May 2020

डोनेशन ऑन व्हील्स पर महाराष्ट्र बैंक ने भेंट की मेडिकल सामग्री एसोसिएशन ऑफ यूको बैंक ने किया अन्नदान



रायपुर, 2 मई 2020/ जिला कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन से मुलाकात कर आज महाराष्ट्र बैंक जोनल ऑफिस और एसोसिएशन ऑफ यूको बैंक ऑफिसर्स ने राहत पैकेट और मेडिकल सामग्री डोनेशन ऑन व्हील्स’  को कोरोना महामारी संकट में अपनी भागीदारी निभाते हुए राहत सामग्रियां के रुप में अन्न दान और मेडिकाल सामग्री भेंट की। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आरिफ शेखरायपुर जिला पंचायत सीईओ डॉ. गौरव कुमार सिंह और एसडीएम श्री संदीप अग्रवाल भी उपस्थित रहे। यूको बैंक एसोसिएशन के अध्यक्ष आर.के. देवांगन और महासचिव राजेंद्र सिंहअर्जुन सिंह और रितेश शर्मा ने राशन के 50 राहत पैकेट दिए। वहीं महाराष्ट्र बैंक के जोनल मैनेजर दिलीप कुमार राउलो और डिप्टी जनरल मैनेजर प्रशांत राजू ने लाख रुपये की मेडिकल सामग्री भेंट की है। बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी सहभागिता का आधार पर यह राहत सामग्री उपलब्ध कराई है।


Friday, 1 May 2020

पारले-जी ग्रुप ने "डोनेशन ऑन व्हील्स" पर प्रदान किए 50 हजार बिस्किट पैकेट्स


रायपुर। जिला कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन के निर्देशन पर संचालित "डोनेशन ऑन व्हील्स" पर आज पारले-जी ग्रुप ने 50 हजार बिस्किट के पैकेट प्रदान किए। जिला पंचायत सीईओ डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि पुराना धमतरी रोड कोल्हर में संचालित शिव स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड पारले-जी बिस्किट के डायरेक्टर शिव कुमार जीवानी और देवेश जीवानी द्वारा इससे पहले भी "डोनेशन ऑन व्हील्स" पर 1लाख बिस्किट के पैकेट प्रदान किए थे। आज फिर  इनके द्वारा बिस्किट के पैकेट दान किए गए हैं।

Thursday, 30 April 2020

बेटी अक्षरा सिंह के जन्मदिन पर जिला पंचायत सीईओ ने किया अन्नदान



 रायपुर, 30 अप्रैल 2020/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह व उनकी पत्नी डॉ. सुनीता सिंह ने अपनी पुत्री अक्षरा सिंह के जन्मदिवस पर "डोनेशन ऑन व्हील्स" पर 5 क्विंटल चावल भेंट कर अन्नदान किया। डॉ. गौरव कुमार सिंह इस समय रायपुर जिला प्रशासन के आपातकालीन खान-पान सेवा केंद्र के नोडल अधिकारी हैं और उनके नेतृत्व में ही "डोनेशन ऑन व्हील्स" कार्यक्रम संचालित हो रहा है। उन्होंने इसके पूर्व भी अपनी विवाह की वर्षगांठ पर जरूरतमंदों के लिए दान दिया था। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम से जुड़कर कई रायपुर शहर के कई परिवार, संस्थाएं और सामाजिक संस्थाएं ज़रूरत मंद  लोगों के लिए अर्थदान व अन्नदान कर रही हैं।


प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के संभागीय कार्यालय ने श्रमिकों के पारिश्रमिक हेतु किया अर्थदान



 रायपुर, 30 अप्रैल 2020/ कोरोना संकट के इस दौर में जरूरतमंदों की सहायता के लिए संचालित "डोनेशन ऑन व्हील्स" में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के संभागीय कार्यालय ने राहत पैकेट तैयार कर रहे श्रमिकों के लिए पारिश्रमिक राशि 56 हजार रुपये नोडल अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह को भेंट की। आज पीएमजीएसवाई के कार्यपालन अभियंता आर.बी. सोनी और सहायक अभियंता एस.के. ताम्रकार भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इनके अलावा श्री मुकेश जैन ने भी इन श्रमिकों के लिए पारिश्रमिक के लिए 12 हजार रुपये "डोनेशन ऑन व्हील्स" पर प्रदान किया है। यह सहायता राशि आज श्रमिकों की ओर से डुमेंद्र दीप ने प्राप्त की।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने 2.50 लाख रुपए की राहत सामग्री व 1.03 लाख रुपए का आर्थिक सहयोग दिया


निःशुल्क भोजन व खाद्यान्न पैकेट उपलब्ध कराने का सिलसिला अनवरत जारी

 रायपुर 29 अप्रैल 2020 / कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन होने के तत्काल बाद से ही रायपुर जिले में गरीबों अन्य राज्यों एवं जिलों के श्रमिकों, निराश्रित और जरुरतमंदो को निःशुल्क भोजन व खाद्यान्न पैकेट उपलब्ध कराए जाने का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। सबसे बड़ी बात है कि इस कार्य में प्रशासन के साथ स्वैच्छिक दानदाता, स्वयसेवी सामाजिक संगठन और सेवाभावी नागरिक कंधा से कंधा मिला कर सहयोग रहे हैं। इसी कड़ी में आज महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका,पर्यवेक्षक,परियोजना अधिकारी तथा उनके कर्मचारियों एवं एकीकृत बाल संरक्षण योजना के अन्तर्गत संचालित सभी संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों ने 2 लाख 50 हज़ार रुपए से अधिक की सामग्री तथा एक लाख तीन हज़ार एक सौ रूपये की आर्थिक सहायता  प्रदान  की। विभाग व्दारा 20 हज़ार नग कपड़ा धोने का साबुन तथा 40 क्विंटल आटा सहयोग रूप में दिया गया।


जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अशोक पाण्डे ने बताया कि इस पुनीत कार्य में विभाग के पर्यवेक्षक श्रीमती अनुपमा सिंह,श्रीमती सुधा साहू,श्रीमती ऋतु परिहार,सुश्री विजया राय, श्रीमती अनुपमा तिवारी तथा परियोजना अधिकारी श्री उमाकांत तिवारी,श्री अमित सिन्हा, श्री सोमनाथ राजपूत, श्री ऋषि बंजारे  के साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ श्रीमती पुनीता कसार, श्रीमती सरोज थापा,श्रीमती रेखा वर्मा,श्रीमति प्रभा वर्मा,श्रीमती उमा शर्मा,श्रीमती शकुंतला गायकवाड़,श्रीमती नीता वर्मा, श्रीमती पदमा साहू आदि का प्रयास  सराहनीय है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ एस. भारतीदासन के निर्देश पर जिला प्रशासन व्दारा  डोनेशन आन व्हील्स का अभिनव कार्य शुरू किया गया है ताकि लॉकडाउन में फंसे हुए जरूरतमंद लोगों, श्रमिकों के साथ ही निराश्रित और असहाय लोगों को भोजन तथा खाद्यान्न दिया जा सके है। उन्होंने विभाग के व्दारा आर्थिक तथा अन्य सामग्री की सहयोग की प्रशंसा की है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालनअधिकारी ङॉ. गौरव सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन व्दारा डोनेशन आन व्हील्स के माध्यम से जिले के संवेदनशील एवं समाजसेवी लोगों, स्वयसेवी एवं सामाजिक संगठन, व्यावसायिक संस्थाओं व्दारा चावल, राशन और अन्य दैनिक जरुरतों की सामग्रियां दान की जा रही है।

Wednesday, 29 April 2020

छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 'डोनेशन ऑन व्हील' को 1000 राशन के पैकेट भेंट किए

 जरूरतमंद को आज तक 37000 राशन के राहत पैकेट उपलब्ध कराए गए  




रायपुर, 29 अप्रैल 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के लिए 'डोनेशन ऑन व्हील अभियानके अन्तर्गत राशन के 1000 राशन के राहत पैकेट भेंट किए। आज सुबह अपने निवास पर उन्होंनें कोरोना महामारी के संकट के समय जरूरतमंदों के लिए जिला प्रशासन रायपुर व्दारा चलाए जा रहे डोनेशन ऑन व्हील्स के वाहन को प्रतीक स्वरूप कुछ पैकेट भेंट किए। कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल व्दारा उपलब्ध कराए गए राशन के ये पैकेट लोक कलाकारों को वितरित किए जाएंगे। राहत पैकेट में 5 किलो चावलएक किलो दाल, 2 किलो आटाआधा किलो नमकहल्दीएक साबुन और बिस्कुट शामिल है। डोनेशन ऑन व्हील अभियान के अन्तर्गत रायपुर शहरवासियों से इकट्ठे किए गए राशन के 37000 पैकेट जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराए गए हैं। इसी तरह लगभग ढाई लाख लोगों को भोजन कराया जा रहा है । रायपुर शहर में इसके लिए 10 किचन संचालित किए जा रहे हैं। रायपुर की कई समाजसेवी संस्थाएं और एनजीओ भी इस संकट के समय में जिला प्रशासन के साथ मिल कर सेवा के इस कार्य में अपनी भागीदारी कर रही है।


डोनेशन ऑन व्हील्स पर महाराष्ट्र बैंक ने भेंट की मेडिकल सामग्री एसोसिएशन ऑफ यूको बैंक ने किया अन्नदान

रायपुर, 2 मई 2020/ जिला कलेक्टर डॉ . एस भारतीदासन से मुलाकात कर आज महाराष्ट्र बैंक जोनल   ऑफिस और एसोसिएशन   ऑफ यूको बैंक   ऑफिसर्स...