Friday, 17 April 2020

न्यायाधीशों ने दिया 1 लाख का अर्थदान



रायपुर, 17 अप्रैल 2020/ मुख्यमंत्री सहायता कोष में अपने एक दिन वेतन देने के बाद जिला न्यायालय के न्यायाधीशों ने आज जरूरतमंदों के लिए डोनेशन ऑन व्हील्स को एक लाख रुपए का अर्थदान दिया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रामकुमार तिवारी के अपील पर न्यायाधीशों ने अपने वेतन से कोरोना महामारी की इस आपदा के समय गरीब, असहाय व जरूरतमंदों के लिए एक लाख रुपए की राशि जमा कर दान में दी। सीजेएम श्री भूपेन्द्र वासनीकर ने आज अर्थ दान की यह राशि डोनेशन ऑन व्हील्स को दी।

जिला न्यायालय के न्यायाधीशों ने जिला प्रशासन व्दारा नागरिकों से डोनेशन ऑन व्हील्स के माध्यम से अन्न दान व अर्थदान की मुहिम शुरु किए जाने पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रामकुमार तिवारी ने मंशा व्यक्त करते हुए सभी न्यायधीशों की ओर से यह राशि दी। उन्होंने कहा कि न्यायाधीश जिला प्रशासन को सहयोग देते रहेगे।  


No comments:

Post a Comment

डोनेशन ऑन व्हील्स पर महाराष्ट्र बैंक ने भेंट की मेडिकल सामग्री एसोसिएशन ऑफ यूको बैंक ने किया अन्नदान

रायपुर, 2 मई 2020/ जिला कलेक्टर डॉ . एस भारतीदासन से मुलाकात कर आज महाराष्ट्र बैंक जोनल   ऑफिस और एसोसिएशन   ऑफ यूको बैंक   ऑफिसर्स...