Thursday, 16 April 2020

अन्न दान करने वालों को सोशल मीडिया में दिए जा रहे आभार से उत्साहित है दानदाता


फेसबुक, टवीटर, इंस्टाग्राम के साथ ही व्हॉट्सएप के माध्मय से भेजा जा रहा है आभार पत्र का लिंक

रायपुर, 16 अप्रैल 2020/  कोरोना महामारी के संकट के समय में जरुरतमंदो के लिए डोनेशन ऑन व्हील्स के माध्यम से दान देने वाले दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए जिला प्रशासन सोशल मीडिया के माध्यम से उनको आभार व्यक्त कर रहा है। इस हेतु फेसबुक, टवीटर, इंस्टाग्राम में ऐसे दानदाताओं की डोनेशन ऑन व्हील्स वाहन के समक्ष दान देते हुए आभार पत्र, फोटो और राहत सामग्री या दी जा रही नगद राशि की रसीद भी अपलोड की जा रही है। इसके साथ ही दानदाता को उसके व्हॉट्सएप में सोशल मीडिया की लिंक भी भेजी जा रही है जिससे वह अपने पास रिकार्ड के रुप में सहेज कर रख सके। कोरोना संकट के समय में कलेक्टर रायपुर डॉ. एस. भारतीदासन व्दारा राहत सामग्री देने की अपील पर शहर के नागरिक काफी सह्र्दयता के साथ दान दे रहे है।

जरूरतमंदों के लिए दान से राहत सामग्री प्राप्त कर उसे स्थानीय निकायों के माध्यम से वितरण हेतु जिला प्रशासन आपातकालीन खानपान की व्यवस्था के नोडल अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह कहते हैं कि इस संकट के समय शहर के नागरिक, बच्चे, बुजुर्ग, कई शासकीय – अशासकीय संस्थाएं, अधिकारी,कर्मचारी, अधिकारी व कर्मचारी संगठन, सामाजिक एवं धार्मिक संगठन मानवीय और सेवा भाव से दान दे रहे हैं। श्री गौरव सिंह ने बताया कि डोनेशन ऑन व्हील्स की इस रसीद में जिसमें छत्तीसगढ़ शासन का मोनो के साथ जिला प्रशासन अंकित है तथा हर घर कर रहा अन्न दान, न रहे भूखा कोई इंसान का नारा भी लिखा है। रसीद के अंत में सहयोग प्राप्त होने तथा दानदाता के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया है।

श्री सिंह ने आगे बताया कि जिला प्रशासन व्दारा जारी किए गए फोन नंबरों पर नागरिक फोन कर दान में राहत पैकेट या नगद राशि देने के लिए अपना नाम, पता और मोबाईल नंबर दर्ज कराते हैं। इसके बाद डोनेशन ऑन व्हील्स के 8 में से कोई एक वाहन दानदाताओं तक पहुंचती है और दानदाताओं से दान लिया जाता है। इसके बाद डोनेशन ऑन व्हील्स की वाहन इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा में बने राशन के अस्थाई गोदामों में जमा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दानदाता डोनेशन ऑन व्हील्स के माध्यम से राहत के पैकेट देने के लिए मोबाईल नंबर 98271-78921, 98261-23957, 94255-14831,94252- 27484, 99261-30573, 99079 पर संपर्क कर सकते हैं।



No comments:

Post a Comment

डोनेशन ऑन व्हील्स पर महाराष्ट्र बैंक ने भेंट की मेडिकल सामग्री एसोसिएशन ऑफ यूको बैंक ने किया अन्नदान

रायपुर, 2 मई 2020/ जिला कलेक्टर डॉ . एस भारतीदासन से मुलाकात कर आज महाराष्ट्र बैंक जोनल   ऑफिस और एसोसिएशन   ऑफ यूको बैंक   ऑफिसर्स...