रायपुर 28 अप्रैल 2020 / डोनेशन ऑन व्हील्स के लिए केवल
रायपुर जिला मुख्यालय के स्वयंसेवी संगठन,संस्था,सेवाभावी नागरिक ही सहायता और सहयोग के लिए
आगे नहीं आ रहे हैं वरन इस कार्य में छोटे - बडे बैंकिग
संस्थाओं के कई अधिकारी और कर्मचारी भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए सामने आ रहे हैं। गत दिनों विभिन्न
बैंकों ने समय समय पर जिला प्रशासन को अपनी ओर से दान स्वरुप सामग्रियां प्रदान की
है। इसी क्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर
श्री एस.के. जोशी के नेतृत्व में आज डोनेशन आन
व्हील्स के माध्यम से रायपुर जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों ने जरूरतमंदों के लिए एक लाख
रुपये की राशि एकत्र कर उससे राशन के 287 राहत पैकेट बना कर अन्न दान किया। इसके पैकेट में
5 किलो
चांवल, 2 किलो
आटा, एक
किलो नमक,
आधा किलो दाल, सौ ग्राम मिर्च व हल्दी तथा कपड़ा धोने और नहाने का एक - एक साबुन सम्मलित है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
डोनेशन ऑन व्हील्स पर महाराष्ट्र बैंक ने भेंट की मेडिकल सामग्री एसोसिएशन ऑफ यूको बैंक ने किया अन्नदान
रायपुर, 2 मई 2020/ जिला कलेक्टर डॉ . एस भारतीदासन से मुलाकात कर आज महाराष्ट्र बैंक जोनल ऑफिस और एसोसिएशन ऑफ यूको बैंक ऑफिसर्स...
-
जरूरतमंद को आज तक 37000 राशन के राहत पैकेट उपलब्ध कराए गए रायपुर , 29 अप्रैल 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्...
-
रायपुर, 26 अप्रैल 2020/ जिला प्रशासन के डोनेशन ऑन व्हील्स को आज शहर की दो नवजात बेटियों श्रव्या व नव्या की ओर से जरूरतमंदों की मदद के लि...

No comments:
Post a Comment