Tuesday, 28 April 2020

लॉकडाउन में जिला प्रशासन की महिला ब्रिगेड ने फ्रंट लाइन पर संभाला मोर्चा


खान-पान व्यवस्था,डोनेशन ऑन व्हील्स,राशन की पैकेजिंग व सोशल मीडिया से लोगों दे रही संदेश 


 
रायपुर, 27 अप्रैल 2020/ जिला प्रशासन के हर मिशन में तैनात रहने वाली महिला बाल विकास विभाग की महिलाएं लॉकडाउन की इस परिस्थिति में फ्रंट लाइन पर आकर काम कर रही हैं। हर जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन व्दारा संचालित आपातकालीन खान-पान व्यवस्था, "डोनेशन ऑन व्हील्स" में कलेक्शन व पैकेजिंग समेत अन्य कार्यों में ये महिलाएं बढ़-चढ़ कर अपना श्रमदान कर रही हैं। महिलाएं न केवल शहर की गली मोहल्लों में जाकर काम कर रही हैंवरन वे घर पर रहकर भी सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म के माध्यम से लोगों को जोड़कर सहयोग प्रदान करने के लिए भी प्रेरित व जागरूक कर रही हैं।


जिला प्रशासन की यह महिला ब्रिगेड हर घर तक भोजन की उपलब्धता को बनाने में भी अपने मैदानी अमले की मदद ले रही है। भोजन के लिए फूड कंट्रोल सेल में किसी भी जरूरमंद का आने वाला पहला कॉल उठाने वाली भी यही महिला ब्रिगेड है। शिक्षा विभाग की डॉ. कामिनी बावनकर के साथ सुबह बजे से ड्यूटी पर तैनात अनुपमा तिवारी जरूरत की सभी घंटियों की सूचना टीम तक पहुंचाती हैं। यह महिला ब्रिगेड "डोनेशन ऑन व्हील्स" पर कलेक्शन की जिम्मेदारी भी पूरी तत्परता के साथ निभा रही है। महिला ब्रिगेड टीम की पर्यवेक्षक ऋतु परिहार व विजयाराय चौधरी जहां घर-घर जाकर कलेक्शन की जिम्मेदारी उठा रही हैंवहीं अनुपमा सिंह व सुधा साहू घर पर रहकर ही लोगों को "डोनेशन ऑन व्हील्स" पर डोनेशन के लिए प्रेरित कर रही हैं।
हर जरूरतमंद तक राहत पैकेट पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन व्दारा तैयार कराए जा रहे राहत पैकेट के पैकेजिंग कार्य में भी महिला बाल विकास विभाग की यह महिला ब्रिगेड जुड़कर श्रमदान कर रही है। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना की टीम इस काम में जिला प्रशासन को अपनी सेवा दे रही है। पर्यवेक्षक वीना कोशीवंदना गोस्वामीरीता चौधरी के साथ लगभग 50 से अधिक महिलाएं इस कार्य में पूरी लगन के साथ जुटी हुई हैं। इसके अलावा ये महिलाएं अन्नदान और अर्थदान के लिए शहरवासियों को प्रेरित कर रही हैं। विजया राय चौधरी बताती हैं कि उनकी प्रेरणा से जय दिनेश्वरी समूह की नर्मदा श्रीवास व संतोष यादव समेत अन्य महिलाओं ने "डोनेशन ऑन व्हील्स" पर अन्नदान के साथ अर्थदान भी किया है।



No comments:

Post a Comment

डोनेशन ऑन व्हील्स पर महाराष्ट्र बैंक ने भेंट की मेडिकल सामग्री एसोसिएशन ऑफ यूको बैंक ने किया अन्नदान

रायपुर, 2 मई 2020/ जिला कलेक्टर डॉ . एस भारतीदासन से मुलाकात कर आज महाराष्ट्र बैंक जोनल   ऑफिस और एसोसिएशन   ऑफ यूको बैंक   ऑफिसर्स...