Tuesday, 21 April 2020

जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने एकजुट रायपुर


डोनेशन ऑन व्हील्स से जुड़ रही हैं कई संस्थाएं

                      रायपुर, 21 अप्रैल 2020/ कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन के निर्देश पर जरूरमंदों तक राहत पहुंचाने के लिए पूरा शहर एकजुट हो रहा है। आज परोपकार फाउंडेशन के सदस्यों ने 25 सौ राहत पैकेट "डोनेशन ऑन व्हील्स" पर अन्नदान किया।









इस अभियान का नेतृत्व कर रहे नोडल अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि आज आज परोपकार फाउंडेशन के अलावा पीडब्लूडी द्वारा 300 राहत पैकेट और कैट के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी के नेतृत्व पर रायपुर कम्प्यूटर एसोसिएशन द्वारा 100 राहत पैकेटबालाजी फ्र्ट्स, फ्रूट्स मार्केट लालपुर द्वारा 150 राहत पैकेटरायपुर प्लाईवुड एसोसिएशन द्वारा 200 राहत पैकेटश्रीराम वेजिटेबल मार्केट डूमरतराई द्वारा 200 राहत पैकेटडूमरतराई किरण एंड अनाज मार्केट द्वारा 300 राहत पैकेटरायपुर आयरन एंड स्टील एसोसिएशन द्वारा 500 राहत पैकेट डोनेशन ऑन व्हील्स पर प्रदान किए गए। वहीं छत्तीसगढ़ दाल मिल एसोसिएशन ने 500 किलोग्राम दाल व गुढ़ियारी थोक व्यापारी संघ ने 700 किलोग्राम आटा जिला प्रशासन द्वारा इस हेतु नियुक्त सहायक नोडल अधिकारी श्री केदार पटेल के नेतृत्व में स्वयंसेवी संस्था आभास फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने यह अन्नदान प्राप्त किया। परोपकार फाउंडेशन अब तक 5 हजार राहत पैकेट अन्नदान कर चुका है।

No comments:

Post a Comment

डोनेशन ऑन व्हील्स पर महाराष्ट्र बैंक ने भेंट की मेडिकल सामग्री एसोसिएशन ऑफ यूको बैंक ने किया अन्नदान

रायपुर, 2 मई 2020/ जिला कलेक्टर डॉ . एस भारतीदासन से मुलाकात कर आज महाराष्ट्र बैंक जोनल   ऑफिस और एसोसिएशन   ऑफ यूको बैंक   ऑफिसर्स...