Saturday, 18 April 2020

ड्यूटी के साथ समाजसेवा भी निभा रही रायपुर की मेडिकल ऑफिसर डॉ. मीरा बघेल


डोनेशन ऑन व्हील्स को दिया 25 सौ किलोग्राम चावल का अन्नदान

  रायपुर, 18 अप्रैल 2020 / रायपुर की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मीरा बघेल कोरोना की जंग में जहां दिन-रात अपनी स्वास्थ्य टीम के साथ सेवा में जुटी हुई हैं, वहीं जरूरतमंद परिवारों के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी पूरी जिम्मेदारी से कर रही हैं। गत दिनों उन्होंने अपनी सैलरी से मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक लाख रुपये का अंशदान किया , वहीं आज कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन के निर्देशन व जिला पंचायत सीईओ डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में संचालित "डोनेशन ऑन व्हील्स" पर उन्होंने 25 सौ किलोग्राम चावल का अन्नदान दिया।  मीरा बघेल बताती हैं कि यह तो उनका जरूरमंदों के लिए व्यक्तिगत सहयोग है सोमवार को अमेरिका रह रहा उनका बेटा गौतम बघेल भी एक  लाख रुपए की सहयोग राशि  भेजेगा।  डा. बघेल  ने बताया वे  संगवारी नाम की एक संस्था से भी वे जुड़ी हुई हैं। इस संस्था से जुड़े 70 लोगों के सहयोग से वे 55 हजार रुपये जमा कर कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन को प्रदान कर चुकी हैं। कोरोना के खिलाफ इस जंग में रायपुर जिले के डॉक्टर और उनकी टीम भी बहुत जल्द ही जरूरतमंदो के लिए अर्थदान करेगी।


No comments:

Post a Comment

डोनेशन ऑन व्हील्स पर महाराष्ट्र बैंक ने भेंट की मेडिकल सामग्री एसोसिएशन ऑफ यूको बैंक ने किया अन्नदान

रायपुर, 2 मई 2020/ जिला कलेक्टर डॉ . एस भारतीदासन से मुलाकात कर आज महाराष्ट्र बैंक जोनल   ऑफिस और एसोसिएशन   ऑफ यूको बैंक   ऑफिसर्स...