Friday, 17 April 2020

एनजीओ ‘आशाएं’ ने दूसरी बार किया अन्न दान




रायपुर, 17 अप्रैल 2020/ जरूरतमंदों के लिए राशन के राहत पैकेट और अर्थ दान एकत्र करने के लिए निकली डोनेशन ऑन व्हील्स को शहर की एनजीओ आशाएंने दूसरी बार जरूरतमंदों के लिए राशन के राहत पैकेट दान  दिया। संस्था के अध्यक्ष श्री यश टुटेजा ने अपने सदस्यों के साथ आज इंडोर स्टेडियम बूढापारा में कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन और जिला प्रशासन आपातकालीन खानपान की व्यवस्था के नोडल अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह को  650 राहत पैकेट सौपें। इस एनजीओं ने पूर्व में रायपुर ज़िला प्रशासन को 400 किलो चावल, 250 किलो आटा, 200 किलो आलू, 200 किलो प्याज़ और  30 लीटर खाने का तेल प्रदान किया था । इस संस्था के 300 सदस्य है जो राहत के पैकेट वितरण में भी जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कार्य कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने संस्था के जज्बे की प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।
एनजीओ आशाएं की इस मुहिम में गुरप्रीत सलूजा, संदीप माखीजा, परवेज़ फ़ारूक़ी, अशोक सुराना, पीयूष भाटिया, सौरभ जैन, उमेर ढेबर, धीरज सेठिया, शौर्यादित्य सिंह, कुँवर प्रवीण सिंह, मोहम्मद ज़फ़र, सौरभ अग्रवाल, राहुल गज्जलवार, तरनजीत सिंह होरा, मुकेश मुठरेजा, आदित्य बुधिया, सोमी टुटेजा, नैना होरा, जसलीन होरा,आयुशा राजपाल, अनुश्री टुटेजा, कारन राजपाल, रिशब साहू शामिल हैं ।

No comments:

Post a Comment

डोनेशन ऑन व्हील्स पर महाराष्ट्र बैंक ने भेंट की मेडिकल सामग्री एसोसिएशन ऑफ यूको बैंक ने किया अन्नदान

रायपुर, 2 मई 2020/ जिला कलेक्टर डॉ . एस भारतीदासन से मुलाकात कर आज महाराष्ट्र बैंक जोनल   ऑफिस और एसोसिएशन   ऑफ यूको बैंक   ऑफिसर्स...