जो सक्षम है उसे गरीबों की मदद करना चाहिए

रायपुर, 16 अप्रैल
2020/अपने विवाह की चौथी वर्षगांठ पर सहायक प्राध्यपक श्रीमती सुनीता गौरव सिंह ने
आज डोनेशन ऑन व्हील्स को 2500 किलोग्राम चावल दान दे कर आत्मसंतोष किया। रसायन
शास्त्र की सहायक प्राध्यापक श्रीमती सुनीता कहती हैं कि कोरोना महामारी के इस विश्वव्यापी इस संकट में जो
व्यक्ति सक्षम है उसे दूसरों की मदद करना चाहिए अन्यथा मानव जीवन का कोई अर्थ नहीं
रह जाता। आज जब जरूरत है तो गरीबों की मदद करना सबका फर्ज बनता है। इसीलिए हमने भी
अपना फर्ज निभाया है। श्रीमती सुनीता का डॉ.
गौरव कुमार सिंह से आज से चार साल पहले लखनऊ में विवाह हुआ था। उनके पति डॉ. गौरव
कुमार सिंह जिला पंचायत के सीईओ हैं। इन दिनों वे जरूरतमंदों के लिए आपातकालीन
खानपान की व्यवस्था के नोडल अधिकारी के
रुप में काफी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वे सुबह 8 बजे से नाश्ता और
आयुर्वेद का काढ़ा पी कर घर से निकलते हैं तो रात 9 बजे ही घर वापस पहुंचते हैं।
जिम्मेदारी भरे काम के कारण वे विवाह की वर्षगांठ मनाने की बजाय जरूरतमंदों के लिए
खानपान की व्यवस्था में लगे हुए है। डोनेशन ऑन व्हील्स और रायपुर शहर के बड़े
दानदाताओं से राशन की व्यवस्था करने और लाभांडीह के आश्रय स्थल में लोगों की
देखरेख में लगे हुए है।
No comments:
Post a Comment