संकट की घड़ी में जवानों
ने दिखाई दरियादिली
रायपुर, 15 अप्रैल 2020/ देश
के दुर्गम क्षेत्रों में सुरक्षा कार्य में लगे जवान भी कोरोना संकट के समय में भी
अपनी दरियादिली दिखाई है। छत्तीसगढ़ में सुरक्षा में तैनात केन्द्रीय रिजर्व पुलिस
बल (सीआरपीएफ) के आईजी श्री प्रकाश डी. ने आज सीआरपीएफ 211 बटालियन के जवानों की
ओर से जरूरतमंदो के लिए राहत सामग्री के रुप में 100 क्विंटल अर्थात 10 हजार
किलोग्राम चावल कलेक्टर रायपुर डॉ. एस. भारतीदासन को सौंपा।
बूढ़ापारा इंडोर स्टेडियम
में राहत सामग्री के रुप में दो छोटे ट्रकों में लाए गए 10 हजार किलोग्राम चावल सौपने
के बाद सीआरपीएफ 211 बटालियन के कमांडर श्री ए.एच. अंसारी ने कहा कि उनकी एक छोटी
सी पहल पर कंपनी के जवानों ने तुरंत अपनी सहमति दे कर अपने वेतन से राशि जमा कर 10
हजार किलोग्राम चावल दान किया है। श्री अंसारी ने कहा कि यह तो शुरुआत है यदि
आवश्यक्ता पड़ी तो बटालियान के जवान कभी पीछे नहीं हटेगें। इस अवसर पर रायपुर जिले के आपातकालीन
खानपान की व्यवस्था के नोडल अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह भी उपस्थित थे।
कलेक्टर रायपुर ने इस अवसर पर जवानों की इस पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा
कि देश सेवा के साथ जवानों की मानवीय संवेदना हम सबके लिए एक प्रेरणा है। सुरक्षा
सैनिकों की बहादुरी से वैसे भी युवा हमेशा से आकर्षित होते रहे हैं पर ऐसे
राष्ट्रीय आपदा के समय सीआरपीएफ के जवानों के यह उदारता प्रशंसनीय है।
No comments:
Post a Comment