रायपुर, 26 अप्रैल 2020/ जिला प्रशासन के डोनेशन
ऑन व्हील्स को आज शहर की दो नवजात बेटियों श्रव्या व नव्या की ओर से जरूरतमंदों की
मदद के लिए अन्नदान प्राप्त हुआ। राजनांदगांव जिले में पदस्थ डोंगरगढ़ के
अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री अविनाश भोई व दंत चिकित्सक डॉ. नेहा भोई की जुड़वा
बेटियों का जन्म इसी माह 21 अप्रैल को हुआ है। आज डोनेशन ऑन व्हील्स का वाहन
अन्नदान के आग्रह पर उनके रायपुर स्थित निवास पहुंचा, जहां
श्रव्या व नव्या के माता-पिता के साथ दादा-दादी व परिजनों इस पुण्य कार्य में
सहभागी बने। कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने इन बेटियों के यशस्वी जीवन की
शुभकामनाएं देते हुए डोनेशन ऑन व्हील्स कार्यक्रम से जुड़ने के लिए आभार व्यक्त
किया। डोनेशन ऑन व्हील्स के नोडल अधिकारी
डॉ. गौरव कुमार सिंह ने भी अन्नदान के लिए भोई परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते
हुए जरूरतमंदों की सहायता की सराहना की। उन्होंने कहा कि पारिवारिक कार्यक्रमों,जन्म,
वर्षगांठ व अन्य महत्वपूर्ण दिवसों पर अन्नदान के लिए प्रतिदिन कई परिवार, विशेषकर
बच्चे भी सामने आ रहे हैं। यह इस कार्यक्रम की विशेषता है। ज्ञात हो कि श्री
अविनाश भोई रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महाप्रबंधक (भू-राजस्व) एवं नगर निगम
रायपुर के अपर आयुक्त रहे हैं। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के जन सामान्य से सीधे
जुड़ाव में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके परिवार ने आज श्रव्या व नव्या की
ओर से 1000 किलो आटा भेंट कर जरूरतमंदों के लिए मदद प्रदान की है। यह अन्नदान आज
आभास फ़ाउंडेशन ने ज़िला प्रशासन की ओर से प्राप्त किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
डोनेशन ऑन व्हील्स पर महाराष्ट्र बैंक ने भेंट की मेडिकल सामग्री एसोसिएशन ऑफ यूको बैंक ने किया अन्नदान
रायपुर, 2 मई 2020/ जिला कलेक्टर डॉ . एस भारतीदासन से मुलाकात कर आज महाराष्ट्र बैंक जोनल ऑफिस और एसोसिएशन ऑफ यूको बैंक ऑफिसर्स...
-
संकट की घड़ी में भोजन से वंचितों की मदद के लिए नागरिक खुले मन से कर रहे हैं दान रायपुर, 15 अप्रैल 2020/ राज्य में कोई इंसान भूखा न ...


No comments:
Post a Comment