जरूरतमंदों के लिए पुलिस के अधिकारियों- कर्मचारियो ने ₹ 7,77,777 मूल्य का 331 क्विटल चावल का किया दान
रायपुर 4 अप्रैल 00/ नोवल कोरोना वायरस की कठिन परिस्थिति में आज रायपुर जिला पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियो ने जरुरतमंदो की सहायता के लिए 7 लाख 77 हजार 7 सौ 77 रुपये की राशि इकट्ठा कर उस मूल्य का 331 क्विंटल अर्थात 33 हजार एक सौ किलोग्राम चावल दान में दिया। रायपुर जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शेख आरिफ ने आज कलेक्टर डॉ एस. भारती दासन को चावल की यह खेप भेंट की। इस हेतु कलेक्टर ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की इस सेवा भावना की प्रंशसा की।

No comments:
Post a Comment