Thursday, 23 April 2020

चिट्ठी के बदले खाना बांटने निकली पोस्ट ऑफिस की लाल गाड़ी

सोमवार से गुरुवार तक 500 पैकेट बांटेगी डाक गाड़ी

रायपुर, 23 अप्रैल 2020/ पोस्ट ऑफिस रायपुर डिवीजन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर जिला प्रशासन के फूड कंट्रोल सेल के दिशा-निर्देश पर जरूरतमंदों तक फ़ूड पैकेट पहुंचाने की पहल शुरू की है। आज रायपुर के कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन से मुलाकात कर डाक विभाग के डॉयरेक्टर आशीष सिंहसीनियर सुपरिटेंडेंट हरीश कुमार महावर और मार्केटिंग मैनेजर मनीष अग्रवाल ने जरूरतमंदों की मदद के लिए की जा रही पहल की जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा व जिला पंचायत सीईओ डॉ. गौरव कुमार सिंह उपस्थित थे। पोस्ट ऑफिस की इस पहल की सराहना करते हुए डॉ. भारतीदासन ने इसे अनुकरणीय पहल बताया। पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों ने आज जिला प्रशासन के फ़ूड कंट्रोल सेल के वालंटिययर्स की निगरानी में जरूरतमंदों के बीच 500 भोजन के पैकेट बांटे। वहीं मनीष अग्रवाल ने बताया कि उनके अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से अब हर सोमवार से गुरुवार को 500 फूड पैकेट जिला खान-पान सेल के सहयोग से बांटे जाएंगे।


No comments:

Post a Comment

डोनेशन ऑन व्हील्स पर महाराष्ट्र बैंक ने भेंट की मेडिकल सामग्री एसोसिएशन ऑफ यूको बैंक ने किया अन्नदान

रायपुर, 2 मई 2020/ जिला कलेक्टर डॉ . एस भारतीदासन से मुलाकात कर आज महाराष्ट्र बैंक जोनल   ऑफिस और एसोसिएशन   ऑफ यूको बैंक   ऑफिसर्स...