Thursday, 23 April 2020

सीआरपीएफ की दूसरी बटालियन ने किया "डोनेशन ऑन" व्हील्स को महादान



लगातार मिल रहा है जरूरतमंदों के लिए दान


रायपुर 23 अप्रैल 2020/ कोरोना की वजह से बने लॉकडाउन की विषम परिस्थितियों में जरूरतमंदों की मदद के लिए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की दूसरी बटालियन नें आज अपनी हिस्सेदारी साझा की। सीआरपीएफ रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रकाशउप महानिरीक्षक सुब्रत कुमार मिश्रा व कमाण्डेन्ट श्री देवेंद्र नाथ यादव रायपुर कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन से मिलकर डोनेशन "ऑन व्हील्स व्हील्स" पर अपने जवानों की ओर से उपलब्ध कराए गए राहत पैकेट भेंटकर अन्नदान का महादान किया। इस दौरान रायपुर नगर उत्तर के विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा व जिला प्रशासन आपातकालीन खानपान व्यवस्था के नोडल अधिकारी व जिला पंचायत के सीईओ डॉ. गौरव कुमार सिंह सहित सीआरपीएफ के अन्य अधिकारी साथ थे। सीआरपीएफ की 65वीं बटालियन के पहले छत्तीसगढ़ में तैनात 111वीं बटालियन ने जरूरतमंदों के लिए 10 हजार किलोग्राम चावल कुछ दिन पहले रायपुर जिला प्रशासन को भेंट में दिया था। सीआरपीएफ के डीजी श्री प्रकाश ने उत्कृष्ट प्रशासनिक प्रबंधों के बीच जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने की राज्य शासन व जिला प्रशासन के रणनीतिक सोच की सराहना की।

सीआरपीएफ की 65वीं बटालियन जवानों चार ट्रकों में राहत पैकेट की बड़ी खेप लेकर आज बूढ़ापारा के इंडोर स्टेडियम पहुंचे थेजहां जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जवानों का अभिवादन किया। सीआरपीएफ की ओर से सीआरपीएफ की 65वीं बटालियन ने 111 क्विंटल चावल, 50 क्विंटल नमक, 21 क्विंटल आटा और हजार अधिक साबुन जिला कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन को भेंट किया। वहीं अन्य संस्थाओं में मयफेयर होटल्स एंड रेस्टोरेंट ने 100 क्विंटल चावलछत्तीसगढ़ प्लास्टिक निर्माता के अध्यक्ष श्री संतोष जैन ने ढाई सौ राहत पैकेटजिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय ने 2000 हज़ार नग साबुन और सीएसपीडीसीएल ने 8500 नग साबुन जिला प्रशासन के "डोनेशन ऑन व्हील" को दान में किया।



No comments:

Post a Comment

डोनेशन ऑन व्हील्स पर महाराष्ट्र बैंक ने भेंट की मेडिकल सामग्री एसोसिएशन ऑफ यूको बैंक ने किया अन्नदान

रायपुर, 2 मई 2020/ जिला कलेक्टर डॉ . एस भारतीदासन से मुलाकात कर आज महाराष्ट्र बैंक जोनल   ऑफिस और एसोसिएशन   ऑफ यूको बैंक   ऑफिसर्स...