Thursday, 30 April 2020

बेटी अक्षरा सिंह के जन्मदिन पर जिला पंचायत सीईओ ने किया अन्नदान



 रायपुर, 30 अप्रैल 2020/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह व उनकी पत्नी डॉ. सुनीता सिंह ने अपनी पुत्री अक्षरा सिंह के जन्मदिवस पर "डोनेशन ऑन व्हील्स" पर 5 क्विंटल चावल भेंट कर अन्नदान किया। डॉ. गौरव कुमार सिंह इस समय रायपुर जिला प्रशासन के आपातकालीन खान-पान सेवा केंद्र के नोडल अधिकारी हैं और उनके नेतृत्व में ही "डोनेशन ऑन व्हील्स" कार्यक्रम संचालित हो रहा है। उन्होंने इसके पूर्व भी अपनी विवाह की वर्षगांठ पर जरूरतमंदों के लिए दान दिया था। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम से जुड़कर कई रायपुर शहर के कई परिवार, संस्थाएं और सामाजिक संस्थाएं ज़रूरत मंद  लोगों के लिए अर्थदान व अन्नदान कर रही हैं।


प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के संभागीय कार्यालय ने श्रमिकों के पारिश्रमिक हेतु किया अर्थदान



 रायपुर, 30 अप्रैल 2020/ कोरोना संकट के इस दौर में जरूरतमंदों की सहायता के लिए संचालित "डोनेशन ऑन व्हील्स" में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के संभागीय कार्यालय ने राहत पैकेट तैयार कर रहे श्रमिकों के लिए पारिश्रमिक राशि 56 हजार रुपये नोडल अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह को भेंट की। आज पीएमजीएसवाई के कार्यपालन अभियंता आर.बी. सोनी और सहायक अभियंता एस.के. ताम्रकार भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इनके अलावा श्री मुकेश जैन ने भी इन श्रमिकों के लिए पारिश्रमिक के लिए 12 हजार रुपये "डोनेशन ऑन व्हील्स" पर प्रदान किया है। यह सहायता राशि आज श्रमिकों की ओर से डुमेंद्र दीप ने प्राप्त की।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने 2.50 लाख रुपए की राहत सामग्री व 1.03 लाख रुपए का आर्थिक सहयोग दिया


निःशुल्क भोजन व खाद्यान्न पैकेट उपलब्ध कराने का सिलसिला अनवरत जारी

 रायपुर 29 अप्रैल 2020 / कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन होने के तत्काल बाद से ही रायपुर जिले में गरीबों अन्य राज्यों एवं जिलों के श्रमिकों, निराश्रित और जरुरतमंदो को निःशुल्क भोजन व खाद्यान्न पैकेट उपलब्ध कराए जाने का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। सबसे बड़ी बात है कि इस कार्य में प्रशासन के साथ स्वैच्छिक दानदाता, स्वयसेवी सामाजिक संगठन और सेवाभावी नागरिक कंधा से कंधा मिला कर सहयोग रहे हैं। इसी कड़ी में आज महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका,पर्यवेक्षक,परियोजना अधिकारी तथा उनके कर्मचारियों एवं एकीकृत बाल संरक्षण योजना के अन्तर्गत संचालित सभी संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों ने 2 लाख 50 हज़ार रुपए से अधिक की सामग्री तथा एक लाख तीन हज़ार एक सौ रूपये की आर्थिक सहायता  प्रदान  की। विभाग व्दारा 20 हज़ार नग कपड़ा धोने का साबुन तथा 40 क्विंटल आटा सहयोग रूप में दिया गया।


जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अशोक पाण्डे ने बताया कि इस पुनीत कार्य में विभाग के पर्यवेक्षक श्रीमती अनुपमा सिंह,श्रीमती सुधा साहू,श्रीमती ऋतु परिहार,सुश्री विजया राय, श्रीमती अनुपमा तिवारी तथा परियोजना अधिकारी श्री उमाकांत तिवारी,श्री अमित सिन्हा, श्री सोमनाथ राजपूत, श्री ऋषि बंजारे  के साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ श्रीमती पुनीता कसार, श्रीमती सरोज थापा,श्रीमती रेखा वर्मा,श्रीमति प्रभा वर्मा,श्रीमती उमा शर्मा,श्रीमती शकुंतला गायकवाड़,श्रीमती नीता वर्मा, श्रीमती पदमा साहू आदि का प्रयास  सराहनीय है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ एस. भारतीदासन के निर्देश पर जिला प्रशासन व्दारा  डोनेशन आन व्हील्स का अभिनव कार्य शुरू किया गया है ताकि लॉकडाउन में फंसे हुए जरूरतमंद लोगों, श्रमिकों के साथ ही निराश्रित और असहाय लोगों को भोजन तथा खाद्यान्न दिया जा सके है। उन्होंने विभाग के व्दारा आर्थिक तथा अन्य सामग्री की सहयोग की प्रशंसा की है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालनअधिकारी ङॉ. गौरव सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन व्दारा डोनेशन आन व्हील्स के माध्यम से जिले के संवेदनशील एवं समाजसेवी लोगों, स्वयसेवी एवं सामाजिक संगठन, व्यावसायिक संस्थाओं व्दारा चावल, राशन और अन्य दैनिक जरुरतों की सामग्रियां दान की जा रही है।

Wednesday, 29 April 2020

छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 'डोनेशन ऑन व्हील' को 1000 राशन के पैकेट भेंट किए

 जरूरतमंद को आज तक 37000 राशन के राहत पैकेट उपलब्ध कराए गए  




रायपुर, 29 अप्रैल 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के लिए 'डोनेशन ऑन व्हील अभियानके अन्तर्गत राशन के 1000 राशन के राहत पैकेट भेंट किए। आज सुबह अपने निवास पर उन्होंनें कोरोना महामारी के संकट के समय जरूरतमंदों के लिए जिला प्रशासन रायपुर व्दारा चलाए जा रहे डोनेशन ऑन व्हील्स के वाहन को प्रतीक स्वरूप कुछ पैकेट भेंट किए। कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल व्दारा उपलब्ध कराए गए राशन के ये पैकेट लोक कलाकारों को वितरित किए जाएंगे। राहत पैकेट में 5 किलो चावलएक किलो दाल, 2 किलो आटाआधा किलो नमकहल्दीएक साबुन और बिस्कुट शामिल है। डोनेशन ऑन व्हील अभियान के अन्तर्गत रायपुर शहरवासियों से इकट्ठे किए गए राशन के 37000 पैकेट जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराए गए हैं। इसी तरह लगभग ढाई लाख लोगों को भोजन कराया जा रहा है । रायपुर शहर में इसके लिए 10 किचन संचालित किए जा रहे हैं। रायपुर की कई समाजसेवी संस्थाएं और एनजीओ भी इस संकट के समय में जिला प्रशासन के साथ मिल कर सेवा के इस कार्य में अपनी भागीदारी कर रही है।


Tuesday, 28 April 2020




जरूरतमंदो के लिए जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों-कर्मचारियों ने राशन के 287 राहत पैकेटों का किया दान




रायपुर 28 अप्रैल 2020 / डोनेशन ऑन व्हील्स के लिए केवल रायपुर जिला मुख्यालय के स्वयंसेवी संगठन,संस्था,सेवाभावी नागरिक ही सहायता और सहयोग के लिए आगे नहीं आ रहे हैं वरन इस कार्य में छोटे - बडे बैंकिग संस्थाओं के कई अधिकारी और कर्मचारी भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए सामने आ रहे हैं। गत दिनों विभिन्न बैंकों ने समय समय पर जिला प्रशासन को अपनी ओर से दान स्वरुप सामग्रियां प्रदान की है। इसी क्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर श्री एस.के. जोशी के नेतृत्व में आज डोनेशन आन  व्हील्स के  माध्यम से रायपुर जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों ने जरूरतमंदों के लिए एक लाख रुपये की राशि एकत्र कर उससे राशन के 287 राहत पैकेट बना कर अन्न दान किया। इसके पैकेट में 5 किलो चांवल, 2 किलो आटा, एक किलो नमक, आधा किलो दाल, सौ ग्राम मिर्च व हल्दी तथा  कपड़ा धोने और नहाने का एक - एक साबुन सम्मलित है।

लॉकडाउन में जिला प्रशासन की महिला ब्रिगेड ने फ्रंट लाइन पर संभाला मोर्चा


खान-पान व्यवस्था,डोनेशन ऑन व्हील्स,राशन की पैकेजिंग व सोशल मीडिया से लोगों दे रही संदेश 


 
रायपुर, 27 अप्रैल 2020/ जिला प्रशासन के हर मिशन में तैनात रहने वाली महिला बाल विकास विभाग की महिलाएं लॉकडाउन की इस परिस्थिति में फ्रंट लाइन पर आकर काम कर रही हैं। हर जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन व्दारा संचालित आपातकालीन खान-पान व्यवस्था, "डोनेशन ऑन व्हील्स" में कलेक्शन व पैकेजिंग समेत अन्य कार्यों में ये महिलाएं बढ़-चढ़ कर अपना श्रमदान कर रही हैं। महिलाएं न केवल शहर की गली मोहल्लों में जाकर काम कर रही हैंवरन वे घर पर रहकर भी सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म के माध्यम से लोगों को जोड़कर सहयोग प्रदान करने के लिए भी प्रेरित व जागरूक कर रही हैं।


जिला प्रशासन की यह महिला ब्रिगेड हर घर तक भोजन की उपलब्धता को बनाने में भी अपने मैदानी अमले की मदद ले रही है। भोजन के लिए फूड कंट्रोल सेल में किसी भी जरूरमंद का आने वाला पहला कॉल उठाने वाली भी यही महिला ब्रिगेड है। शिक्षा विभाग की डॉ. कामिनी बावनकर के साथ सुबह बजे से ड्यूटी पर तैनात अनुपमा तिवारी जरूरत की सभी घंटियों की सूचना टीम तक पहुंचाती हैं। यह महिला ब्रिगेड "डोनेशन ऑन व्हील्स" पर कलेक्शन की जिम्मेदारी भी पूरी तत्परता के साथ निभा रही है। महिला ब्रिगेड टीम की पर्यवेक्षक ऋतु परिहार व विजयाराय चौधरी जहां घर-घर जाकर कलेक्शन की जिम्मेदारी उठा रही हैंवहीं अनुपमा सिंह व सुधा साहू घर पर रहकर ही लोगों को "डोनेशन ऑन व्हील्स" पर डोनेशन के लिए प्रेरित कर रही हैं।
हर जरूरतमंद तक राहत पैकेट पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन व्दारा तैयार कराए जा रहे राहत पैकेट के पैकेजिंग कार्य में भी महिला बाल विकास विभाग की यह महिला ब्रिगेड जुड़कर श्रमदान कर रही है। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना की टीम इस काम में जिला प्रशासन को अपनी सेवा दे रही है। पर्यवेक्षक वीना कोशीवंदना गोस्वामीरीता चौधरी के साथ लगभग 50 से अधिक महिलाएं इस कार्य में पूरी लगन के साथ जुटी हुई हैं। इसके अलावा ये महिलाएं अन्नदान और अर्थदान के लिए शहरवासियों को प्रेरित कर रही हैं। विजया राय चौधरी बताती हैं कि उनकी प्रेरणा से जय दिनेश्वरी समूह की नर्मदा श्रीवास व संतोष यादव समेत अन्य महिलाओं ने "डोनेशन ऑन व्हील्स" पर अन्नदान के साथ अर्थदान भी किया है।



Sunday, 26 April 2020

डोनेशन ऑन व्हील्स को 5 दिन की जुड़वा बेटियों की ओर से मिला 1000 किलो आटा का अन्नदान

रायपुर, 26 अप्रैल 2020/ जिला प्रशासन के डोनेशन ऑन व्हील्स को आज शहर की दो नवजात बेटियों श्रव्या व नव्या की ओर से जरूरतमंदों की मदद के लिए अन्नदान प्राप्त हुआ। राजनांदगांव जिले में पदस्थ डोंगरगढ़ के अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री अविनाश भोई व दंत चिकित्सक डॉ. नेहा भोई की जुड़वा बेटियों का जन्म इसी माह 21 अप्रैल को हुआ है। आज डोनेशन ऑन व्हील्स का वाहन अन्नदान के आग्रह पर उनके रायपुर स्थित निवास पहुंचा, जहां श्रव्या व नव्या के माता-पिता के साथ दादा-दादी व परिजनों इस पुण्य कार्य में सहभागी बने। कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने इन बेटियों के यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं देते हुए डोनेशन ऑन व्हील्स कार्यक्रम से जुड़ने के लिए आभार व्यक्त किया।  डोनेशन ऑन व्हील्स के नोडल अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने भी अन्नदान के लिए भोई परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जरूरतमंदों की सहायता की सराहना की। उन्होंने कहा कि पारिवारिक कार्यक्रमों,जन्म, वर्षगांठ व अन्य महत्वपूर्ण दिवसों पर अन्नदान के लिए प्रतिदिन कई परिवार, विशेषकर बच्चे भी सामने आ रहे हैं। यह इस कार्यक्रम की विशेषता है। ज्ञात हो कि श्री अविनाश भोई रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महाप्रबंधक (भू-राजस्व) एवं नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त रहे हैं। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के जन सामान्य से सीधे जुड़ाव में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके परिवार ने आज श्रव्या व नव्या की ओर से 1000 किलो आटा भेंट कर जरूरतमंदों के लिए मदद प्रदान की है। यह अन्नदान आज आभास फ़ाउंडेशन ने ज़िला प्रशासन की ओर से प्राप्त किया।


जीते जी मां भी करती थी दान, इसलिए मां की बरसी में बेटे-बहू ने किया 210 किलो आटा दान


कहा गरीब और जरूरतमंद करेगें उपयोग तो मां की आत्मा को मिलेगी शांति..
रायपुर 26 अप्रैल 2020/ कहते हैं अन्न दान से बड़ा कोई पुण्य नहीं होता। खास मौके में दान का महत्व और भी बढ़ जाता है। ऐसा ही आज एक मौका था, अक्षय तृतीया का। देवेंद्र नगर में रहने वाले नवीन पाठक की मां स्वर्गीय श्रीमती प्रतिमा पाठक की आज बरसी थी। बेटे को याद है कि जब मां जीवित थी तब वह आज के ही दिन अपने हाथों से अन्न, जल सहित अन्य सामग्रियों दान करती थी। अपनी माँ की इस परंपरा को बेटे ने भी जारी रखा है। चूंकि अभी रायपुर शहर विश्वव्यापी कोरोना महामारी के कारण पूरा शहर लॉकडॉऊन है, ऐसे में बेटे पता था कि शहर में ऐसे बहुत से गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोग रुके हुए हैं जो किसी अन्य शहर के निवासी हैं। ऐसे लोग जिला प्रशासन के आश्रय स्थलों में रह रहें है। नवीन पाठक को ऐसी कठिन परिस्थितियों की रायपुर कलेक्टर की पहल पर संचालित घर बैठे दान देने के लिए डोनेशन ऑन व्हील्स की जानकारी थी। इसके माध्यम से राशन के राहत पैकेट घर घर जा कर लिए जा रहे हैं ताकि यह जरूरमंदों को दिया जा सके। आज अक्षय तृतीया में नवीन ने जरा भी देर नहीं की। अपनी माँ की बरसी को यादगार बनाने और उनकी आत्मा को सुकून देने डोनेशन ऑन व्हील्स को फोन पर सूचना दे कर घर बुलाया और अपनी पत्नी श्रीमती विनिता पाठक के साथ मिलकर 210 किलो आटे का दान किया।
पाठक परिवार की दान की इस भावना को कलेक्टर डॉ एस. भारतीदासन ने सराहा
"डोनेशन ऑन व्हील्स"कार्यक्रम को शहरवासियों का पूरा सहयोग मिल रहा है। सभी अपने अपने स्तर पर सहयोग कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस पहल में बड़ों के साथ बच्चे भी भागीदार बन रहे हैं। इस अभियान का नेतृत्व कर रहे जिला प्रशासन आपातकालीन खानपान व्यवस्था के नोडल अधिकारी व जिला पंचायत के सीईओ डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि एक ओर जहां बच्चे अपने जन्मदिन को यादगार बनाने दान कर रहे है वही कुछ बच्चे गुल्लक में जमा किए अपने पैसे भी दान दे रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने की गई लॉकडाऊन की कारण संकट में फसे गरीबों, बेसहारों और जरूरतमंदों को दान देकर पुण्य कमाने के इस घड़ी में सभी भागीदार बनना चाहते है। भारतीय संस्कृति में अक्षय तृतीया  दिन का अपना अलग ही महत्व है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार मान्यता है कि इस दिन जो भी व्यक्ति किसी प्रकार का  दान करता है,वह अक्षय बना रहता है। श्री नवीन पाठक का मानना है कि हमारे इस दान से माँ की आत्मा को जरूर शान्ति मिलेगी।


Saturday, 25 April 2020

एक महीने में जिला प्रशासन के फूड कंट्रोल सेल ने घर बैठे 3 लाख से ज्यादा लोगों को खिलाया पका हुआ भोजन


        रायपुर, 25 अप्रैल 2020/ जिला प्रशासन के निर्देशन पर शुरू किए गए फूड कंट्रोल सेल को एक माह पूरे हो गए हैं। कोरोना लॉकडाउन का आदेश आते ही रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने अपने जिले के अफसरों को निर्देशित करते हुए कहा था कि लॉकडाउन की वजह से प्रभावित हर जरूरतमंद व्यक्ति के लिए  दो वक्त के खान-पान की व्यवस्था तत्काल शुरू की जाए इसे पूरे शहर ने हाथों हाथ लिया और   25 मार्च से ही सामाजिक संस्थाओं व स्वयं सेवी संस्थाओं की मदद से बूढ़ातालाब स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में फूड कंट्रोल सेल का संचालन शुरू किया। इस "फूड कंट्रोल सेल" की मदद से 25 मार्च से ही जरूरतमंदों तक खाने का पैकेट पहुंचना शुरू हुआ और आज तक लगभग 3  लाख से अधिक व्यक्तियों तक सुबह-शाम खाना पहुंच चुका है। इस कार्य में लगभग 100 से अधिक सामाजिक और स्वयं सेवी संस्थाएं शामिल  हैं। इसमें 4 संस्थाएं ऐसी हैं जो हर सुबह-शाम खाने का पैकेट "फ़ूड कंट्रोल सेल" को उपलब्ध करा रही हैं। 20 से अधिक अफसर और सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
लॉकडाउन के बाद जिला प्रशासन का निर्देश मिलते ही रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एम.डी. श्री सौरभ कुमार ने "फूड कंट्रोल सेल" के संचालन के लिए स्मार्ट सिटी का कार्यालय उपलब्ध करा कर तत्काल इस सेवा की शुरआत कर दी थी। रायपुर जिला पंचायत सीईओ डॉ. गौरव कुमार सिंह के नेतृत्व में संचालित इस "फूड कंट्रोल सेल" के संचालन शुरू में कई टीमें जुटकर दिन-रात मेहनत की व सभी जरूरतमंदो तक खाना पहुंचा रही हैं।
रायपुर जिला प्रशासन के खान-पान की व्यवस्था का यह मॉडल न केवल राज्य या देश के लिए आईकॉन बनाबल्कि इसकी तारीफ देश-दुनिया के कई शहरों में जमकर हो रही है। लॉकडाउन  के इस दौर में जहां हर जरूरमंद व्यक्ति को इस सेल के माध्यम से घर तक खाना पहुंचाया गयावहीं एक  सुव्यवस्थित रणनीति तैयार कर यहां के अफसरों ने कोरोना के संक्रमण रोंकने में अहम भूमिका अदा की।


Friday, 24 April 2020

जनसेवा करने वाली पुलिस ने किया अन्नदान सेवा


जरूरतमंदों के लिए पुलिस के अधिकारियों- कर्मचारियो ने ₹ 7,77,777  मूल्य का 331 क्विटल चावल का किया दान      


रायपुर 4 अप्रैल 00/ नोवल कोरोना वायरस की कठिन परिस्थिति में आज रायपुर जिला पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियो ने जरुरतमंदो की सहायता के लिए 7 लाख 77 हजार 7 सौ 77 रुपये की राशि इकट्ठा कर उस मूल्य का 331 क्विंटल अर्थात 33 हजार एक सौ किलोग्राम चावल दान में दिया। रायपुर जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शेख आरिफ ने आज कलेक्टर डॉ एस. भारती दासन को चावल की यह खेप भेंट की। इस हेतु कलेक्टर ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की इस सेवा भावना की प्रंशसा की।

Thursday, 23 April 2020

चिट्ठी के बदले खाना बांटने निकली पोस्ट ऑफिस की लाल गाड़ी

सोमवार से गुरुवार तक 500 पैकेट बांटेगी डाक गाड़ी

रायपुर, 23 अप्रैल 2020/ पोस्ट ऑफिस रायपुर डिवीजन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर जिला प्रशासन के फूड कंट्रोल सेल के दिशा-निर्देश पर जरूरतमंदों तक फ़ूड पैकेट पहुंचाने की पहल शुरू की है। आज रायपुर के कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन से मुलाकात कर डाक विभाग के डॉयरेक्टर आशीष सिंहसीनियर सुपरिटेंडेंट हरीश कुमार महावर और मार्केटिंग मैनेजर मनीष अग्रवाल ने जरूरतमंदों की मदद के लिए की जा रही पहल की जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा व जिला पंचायत सीईओ डॉ. गौरव कुमार सिंह उपस्थित थे। पोस्ट ऑफिस की इस पहल की सराहना करते हुए डॉ. भारतीदासन ने इसे अनुकरणीय पहल बताया। पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों ने आज जिला प्रशासन के फ़ूड कंट्रोल सेल के वालंटिययर्स की निगरानी में जरूरतमंदों के बीच 500 भोजन के पैकेट बांटे। वहीं मनीष अग्रवाल ने बताया कि उनके अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से अब हर सोमवार से गुरुवार को 500 फूड पैकेट जिला खान-पान सेल के सहयोग से बांटे जाएंगे।


सीआरपीएफ की दूसरी बटालियन ने किया "डोनेशन ऑन" व्हील्स को महादान



लगातार मिल रहा है जरूरतमंदों के लिए दान


रायपुर 23 अप्रैल 2020/ कोरोना की वजह से बने लॉकडाउन की विषम परिस्थितियों में जरूरतमंदों की मदद के लिए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की दूसरी बटालियन नें आज अपनी हिस्सेदारी साझा की। सीआरपीएफ रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रकाशउप महानिरीक्षक सुब्रत कुमार मिश्रा व कमाण्डेन्ट श्री देवेंद्र नाथ यादव रायपुर कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन से मिलकर डोनेशन "ऑन व्हील्स व्हील्स" पर अपने जवानों की ओर से उपलब्ध कराए गए राहत पैकेट भेंटकर अन्नदान का महादान किया। इस दौरान रायपुर नगर उत्तर के विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा व जिला प्रशासन आपातकालीन खानपान व्यवस्था के नोडल अधिकारी व जिला पंचायत के सीईओ डॉ. गौरव कुमार सिंह सहित सीआरपीएफ के अन्य अधिकारी साथ थे। सीआरपीएफ की 65वीं बटालियन के पहले छत्तीसगढ़ में तैनात 111वीं बटालियन ने जरूरतमंदों के लिए 10 हजार किलोग्राम चावल कुछ दिन पहले रायपुर जिला प्रशासन को भेंट में दिया था। सीआरपीएफ के डीजी श्री प्रकाश ने उत्कृष्ट प्रशासनिक प्रबंधों के बीच जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने की राज्य शासन व जिला प्रशासन के रणनीतिक सोच की सराहना की।

सीआरपीएफ की 65वीं बटालियन जवानों चार ट्रकों में राहत पैकेट की बड़ी खेप लेकर आज बूढ़ापारा के इंडोर स्टेडियम पहुंचे थेजहां जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जवानों का अभिवादन किया। सीआरपीएफ की ओर से सीआरपीएफ की 65वीं बटालियन ने 111 क्विंटल चावल, 50 क्विंटल नमक, 21 क्विंटल आटा और हजार अधिक साबुन जिला कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन को भेंट किया। वहीं अन्य संस्थाओं में मयफेयर होटल्स एंड रेस्टोरेंट ने 100 क्विंटल चावलछत्तीसगढ़ प्लास्टिक निर्माता के अध्यक्ष श्री संतोष जैन ने ढाई सौ राहत पैकेटजिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय ने 2000 हज़ार नग साबुन और सीएसपीडीसीएल ने 8500 नग साबुन जिला प्रशासन के "डोनेशन ऑन व्हील" को दान में किया।



Tuesday, 21 April 2020

जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने एकजुट रायपुर


डोनेशन ऑन व्हील्स से जुड़ रही हैं कई संस्थाएं

                      रायपुर, 21 अप्रैल 2020/ कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन के निर्देश पर जरूरमंदों तक राहत पहुंचाने के लिए पूरा शहर एकजुट हो रहा है। आज परोपकार फाउंडेशन के सदस्यों ने 25 सौ राहत पैकेट "डोनेशन ऑन व्हील्स" पर अन्नदान किया।









इस अभियान का नेतृत्व कर रहे नोडल अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि आज आज परोपकार फाउंडेशन के अलावा पीडब्लूडी द्वारा 300 राहत पैकेट और कैट के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी के नेतृत्व पर रायपुर कम्प्यूटर एसोसिएशन द्वारा 100 राहत पैकेटबालाजी फ्र्ट्स, फ्रूट्स मार्केट लालपुर द्वारा 150 राहत पैकेटरायपुर प्लाईवुड एसोसिएशन द्वारा 200 राहत पैकेटश्रीराम वेजिटेबल मार्केट डूमरतराई द्वारा 200 राहत पैकेटडूमरतराई किरण एंड अनाज मार्केट द्वारा 300 राहत पैकेटरायपुर आयरन एंड स्टील एसोसिएशन द्वारा 500 राहत पैकेट डोनेशन ऑन व्हील्स पर प्रदान किए गए। वहीं छत्तीसगढ़ दाल मिल एसोसिएशन ने 500 किलोग्राम दाल व गुढ़ियारी थोक व्यापारी संघ ने 700 किलोग्राम आटा जिला प्रशासन द्वारा इस हेतु नियुक्त सहायक नोडल अधिकारी श्री केदार पटेल के नेतृत्व में स्वयंसेवी संस्था आभास फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने यह अन्नदान प्राप्त किया। परोपकार फाउंडेशन अब तक 5 हजार राहत पैकेट अन्नदान कर चुका है।

Monday, 20 April 2020

नगर निगम के जोन -3 की ओर से "डोनेशन ऑन व्हील्स" को 2 लाख रुपए भेंट




रायपुर, 20 अप्रैल 2020/ लॉकडाउन रायपुर में जरूरतमंदों के सहयोग के लिए बढ़ते हाथों के साथ आज रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक -3 के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी अपनी भागीदारी निभाई।  कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए इन अधिकारी व कर्मचारी ने जिला प्रशासन व नगर निगम कमिश्नर के नेतृत्व में लगातार राहत व बचाव कार्य में लगे हुए हैं। आपदा कि इस समय में इन्होंने अपने वेतन से आज "डोनेशन ऑन व्हील्स" को 2 लाख 1 हजार 5 सौ 16 रुपये की सहयोग राशि रायपुर कलेक्टर डॉ. एस.भारतीदासन को भेंट की। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आरिफ शेख, नगर निगम कमिश्नर श्री सौरभ कुमार, अपर आयुक्त श्री पुलक भट्टाचार्य भी साथ थे। नगर निगम जोन - 3 के जोन कमिश्नर श्री अरुण साहू, कार्यपालन अभियंता श्री प्रधान, सहायक अभियंता श्री के.के. शर्मा सहित अन्य कर्मचारी ने यह सहयोग राशि एकत्र कर भेंट की है।


Sunday, 19 April 2020

फूड चैन से जुड़ी सभी टीमें युद्ध स्तर पर काम कर शहर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रहीं खाना


 सुबह से बजती हैं फूड कंट्रोल रूम में ज़रूरत की घंटियां


रायपुर, 19 अप्रैल 2020/ कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन का निर्देश कि लॉकडाउन की परिस्थितियों में कोई इंसान भूखा ना रहे और ऐसा फूड चैन निर्मित हो कि सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए हर दहलीज तक भोजन पहुंचेरायपुर के सभी सामाजिक संगठनों के साथ रायपुर जिला प्रशासन के अधिकारियोंकर्मचारियों ने मिलकर एक ऐसी श्रृंखला स्थापित कर दी कि 25 मार्च से आज तक शहर के ढाई लाख लोगों तक दोनों टाइम का खाना नियमित पहुंचा है। इस सेल के संचालन के लिए जिला प्रशासन ने रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के दफ्तर को चुनाजहां एमडी श्री सौरभ कुमार ने  हाईटेक सुविधाओं के साथ जरूरतमंदो के लिए अपने दफ्तर के सारे दरवाजे खोल दिए। बूढ़ातालाब स्थित इस दफ्तर से ही इस समय रायपुर जिले का आपातकालीन खान-पान सेवा केंद्र 24 घंटे काम कर रहा है। इस कंट्रोल सेल को संभालने की जिम्मेदारी उठा रहे हैं रायपुर जिला पंचायत के सीईओ डॉ. गौरव कुमार सिंह।

 कड़ी से कड़ी जुड़करदौड़ती है फूड कंट्रोल रूम की टीम
इस फ़ूड कंट्रोल रूम में कई कड़ियां हैंजो एक-दूसरे से जुड़कर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। जी हांफूड कंट्रोल रूम के दरवाजे 24 घंटे खुले रहते हैं और बजती फोन की घंटियों को उठाने के लिए देर रात तक ड्यूटी ऑफिसर और ग्रीन आर्मी व खालसा रिलीफ फाउंडेशन के सदस्य हर समय मुस्तैद रहते हैं। प्रशासन ने नागरिकों की जरूरतों की जानकारियां लेने के लिए दो हेल्पलाइन 0771-4320202 और 0771-4055574 जारी किए हैं। जिसमें एक आईटीएमएस के वॉर रूम से संचालित है और दूसरा फूड कंट्रोल सेल से। आईटीएमएस वॉर रूम से संचालित नंबर पर आने वाली सभी कॉल्स की जानकारी ऑनलाइन साइट में अपलोड कर दी जाती हैजिन्हें फूड कंट्रोल रूम में बैठी टीम दर्ज करती है और जरूरतमंदों की जानकारी डिलीवरी पॉइंट पर फॉरवर्ड करती है। डिलीवरी पॉइंट टीम तुरंत स्थानों पर खड़े अपने स्पेशल वाहनों पर नियुक्त सदस्यों को इसकी सूचना देती है। ये वाहन उन स्थानों के आस-पास होते हैंजहां सर्वाधिक जरूरतमंद या सामाजिक संगठन के भोजन तैयार करने के लिए स्थान निर्धारित किया गया है। इन वाहनों में तैनात एनजीओ के सदस्यों को जैसे ही जरूरतमंदों की जानकारी मिलती है वे तयशुदा रूट पर अपनी गाड़ियां जल्द से जल्द जरूरतमंद के घर तक पहुंचने के लिए निर्देश देते हैं। हर पॉइंट से भोजन डिलीवरी का अपडेट कंट्रोल रूम को करने का काम भी यही टीम करती है। इस टीम में 16 सदस्य तैनात हैं। यह टीम ऐसे लोगों की जानकारी भी कंट्रोल रूम को देती है जो किसी मोहल्ले या सड़क किनारे गुजर-बसर कर रहे हैंलेकिन प्रशासन तक अपनी जरूरतें पहुंचने में सक्षम नहीं हैं। दोनों टाइम खाने की संपूर्ण व्यवस्था को पूरा करने के बाद जब सभी टीमें वापस लौटती हैंतो फिर जिला प्रशासन की स्पेशल टास्क के लिए बनी "रैपिड रिस्पांस टीम" 50 लोगों का भोजन लेकर पूरे शहर की परिक्रमा में निकलती है और राह चलते या सड़क पर गुजरते लोगों को रोककर घरों पर रहने की अपील करते हुए भोजन की जरूरतों की जानकारी लेती है। यदि इसके बाद भी जरूरतमंद मिलते हैंतो देर रात तक भोजन उपलब्ध कराने का काम भी यह स्पेशल टीम करती है। युद्ध स्तर पर जुटी यह टीम कोई भूखा नहीं रहे इस उद्देश्य को पूरा करने में पूरे जोश से लगी हुई है।


डोनेशन ऑन व्हील्स पर महाराष्ट्र बैंक ने भेंट की मेडिकल सामग्री एसोसिएशन ऑफ यूको बैंक ने किया अन्नदान

रायपुर, 2 मई 2020/ जिला कलेक्टर डॉ . एस भारतीदासन से मुलाकात कर आज महाराष्ट्र बैंक जोनल   ऑफिस और एसोसिएशन   ऑफ यूको बैंक   ऑफिसर्स...